गोरखपुर, मार्च 17 -- बड़हलगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने सोमवार को धमकी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बड़हलगंज के सोती चौराहे पर शिलापट को लेकर विवाद के बाद धमकी का यह मामला सामने आया है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मोबाइल की वॉयस रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। बड़हलगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस रिकार्डिंग की सत्यता की तस्दीक नहीं करता है।बड़हलगंज स्थित सोती चौराहे पर 11 फरवरी 1995 में पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ उमर मार्ग का पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी ने लोकार्पण किया था और इसका एक शिलापट भी लगाया था। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व नगर पंचायत बड़हलगंज ने उस पर दूसरा शिलापट लगा दिया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.