सपा के राज्यसभा कैंडिडेट धनराज नथवानी ने की मोदी की तारीफ, सेवा के 25 साल पर बधाई दी
विशेष संवाददाता, अक्टूबर 8 -- राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर बधाई दी। धनराज नथवानी ने लिखा है कि 25 वर्षों का नेतृत्व। 25 वर्षों की प्रतिबद्धता। 25 वर्षों का 'सेवा का संकल्प'। सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नथवानी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से नरेंद्र मोदी ने जनसेवा की एक असाधारण यात्रा तय की है। गुजरात की सेवा से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने तक। समय बदला, चुनौतियाँ बदलीं, परिस्थितियां बदलीं; लेकिन उनका अटूट विश्वास, अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.