बलिया, जुलाई 17 -- रेवती। सपा का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को गायघाट पहुंचकर मृतक कामजी गोंड के परिजनों से भेंट किया। नेताओं ने पूरे मामले की जानकारी ली तथा अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल के आने की सूचना पर सुबह से ही पुलिस अलर्ट थी। मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया था। आरोप लगाया कि मामले की विवेचना कर रही सीओ मंजरी राव लिपापोती कर रहीं है। नेताओ ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ ही है तथा इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा जायेगा। इस मौके पर विधायक संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, व्यासजी गोंड, रामेश्वर पांडेय, शुभम राजभर,नीरज सिंह गुड्डु, मिठाई लाल भारती, अरविंद गिरि, राजेश गोंड, हरिहर प्रसाद गोंड, मुन्ना गोंड, उदय बहादुर सिंह, अमीत पांडेय, म...