कन्नौज, नवम्बर 14 -- फोटो 8-मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जानकारी देते सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव। -उच्चाधिकारियों से की मामले की शिकायत -राजनैतिक षडय़ंत्र के तहत साजिश के लगाए आरोप छिबरामऊ, संवाददाता। सपा से दो बार विधायक रह चुके अरविंद सिंह यादव के बूथ समेत उनके क्षेत्र के लगभग 15 बूथ मतदाता सूची से गायब हैं। जब इसकी जानकारी पूर्व विधायक को हुई, तो उन्होंने इसे साजिश के तहत राजनैतिक षडय़ंत्र बताया। उन्होंने इस मामले की उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की है। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की उनके गांव निजामपुर के बूथ समेत आस-पड़ोस गांव के करीब 15 बूथों की सूची मतदाता से गायब है। उन्होंने बताया कि उनके गांव निजामपुर के साथ ब्राहिमपुर, सदरपुर, द्वारिकापुर, मिश्रापुर, महोना, परीक्षितपुर, बिर्रा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.