झांसी, मई 12 -- झांसी, संवाददाता। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला डॉक्टरों ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत पांच लोगों पर जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने और विरोध करने धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- राजपुर रोड की कीमती संपत्ति पर कब्जे के प्रयास में मुकदमाडॉक्टर की शिकायत नई दिल्ली निवासी डॉ. स्मिता पांडेय ने बताया कि साल 2015 में उन्होंने नयागांव में कलावती नामक महिला से दो प्लॉट खरीदे थे। जब उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू किया तो महेश कश्यप व रमेश रायकवार कुछ साथियों के साथ आए। आरोप लगाया कि यह लोग निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। न्यायालय में मामला विचाराधीन बताया। कोर्ट का स्टे बताकर निर्माण कार्य रोक दिया। कलावती से संपर्क किया तो उ...