सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप का किया स्वागत
देहरादून, अक्टूबर 2 -- हरिद्वार। वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पहुंचे यूपी पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी राजपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। यूपी, उत्तराखंड में बदलाव होकर रहेगा। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी महंत शुभम गिरी, राजेंद्र पाराशर, मशकूर कुरेशी, विजय कश्यप, वीके कश्यप आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.