शामली, मई 26 -- शामली। मंगलवार को थाना भवन क्षेत्र के गांव ताना में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में ठाकुर शेर सिंह राणा, चौधरी कलीम हसन, चौधरी शमशेर जंग, चौधरी अश्वनी गुर्जर, सतीश चेयरमैन नोजल, बबलू प्रधान, अफसरून मुखिया, अशजद जंग, बोबी चौधरी, अरशद अली चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...