अलीगढ़, अप्रैल 12 -- पार्सल भेजने के बहाने हैक किए व्हॉट्सएप, कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज गिरोह द्वारा पार्षदों को निशाना बनाने की आशंका, साइबर सेल कर रही जांचअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पार्सल भेजने के बहाने साइबर ठगों ने सपा के दो पार्षदों के व्हाट्सएप हैक कर लिए। इसके बाद उनके परिचितों से रुपये मांगना शुरू कर दिया। मामले में दोनों पार्षदों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।मुल्लापाड़ा भुजपुरा निवासी मो. हफीज अब्बासी व टीला ऊपरकोट निवासी मो. सुफियान यासीन नगर निगम में समाजवादी पार्टी के पार्षद हैं। उन्होंने मुकदमे में कहा है कि बीते दिनों उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि आपका एक पार्सल आया है। वह आपके पते पर पहुंच गया है। उसने ये कहते हुए एक नंबर दिया कि उस पर संपर्क कर लें। वह आपका पार्सल दे देगा। दोनों ने उस नंबर पर कॉल...