सपा के देश बचाओ सम्मेलन में पीडीए एकजुटता का आह्वान
कानपुर, अक्टूबर 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने बाकरगंज में देश बचाओ सम्मेलन और बिठूर विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर में कुशवाहा समाज की पीडीए जन पंचायत की। इन दोनों कार्यक्रमों में एटा सांसद देवेश शाक्य ने पीडीए की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बिठूर की जन पंचायत में देवेश शाक्य ने कुशवाहा समाज, किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को लेकर निशाना साधा। इस दौरान अकबरपुर लोकसभा से बसपा प्रत्याशी रहे राजेश द्विवेदी और राज कुमार कुशवाहा ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला ने की। यहां एसपी सिंह कुशवाहा, रंजन पासी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.