गंगापार, अप्रैल 26 -- समाजवादी पार्टी के जिला सचिव 75 वर्षीय लल्लन सिंह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी होने पर समर्थकों ने शोक व्यक्त किया। मेजारोड बाजार स्थित आवास पर उनके अन्तिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई। सपा नेता लल्लन सिंह के छोटे बेटे भूईपारा के पूर्व प्रधान अशोक सिंह का माहभर पहले निधन हो गया था। बेटे की मौत से वह आहत थे। सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा नेता की मौत से अपूर्णनीय क्षति हुई है। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि उन्होंने नेता नहीं अभिभावक खो दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...