प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के गंगापार जिला सचिव जमील उर्फ बबलू ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव और प्रतापपुर की विधायक विजमा यादव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा सोमवार को पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मेजा के विधायक का विरोध किया। पार्टी के कार्यकर्ता विधायक के विरोध में उस होटल के सामने प्रदर्शन किया, जहां अखिलेश पेपर लीक को लेकर चर्चा कर रहे थे यह भी पढ़ें- सपा विधायक कमाल अख्तर का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, बोले- अखिलेश का आदेश था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...