सपा के गढ़ को गड्ढा बना देंगे, 2027 में हराएंगे; आजमगढ़ में अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर
आजमगढ़, जून 13 -- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजभर ने कहा कि आजमगढ़ को केवल समाजवादी पार्टी या यादव समाज का गढ़ बताना गलत है। यहां राजभर, निषाद, कोल, बिंद, पाल, प्रजापति, चौहान, ब्राह्मण और अन्य कई समाज के लोग रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वे अखिलेश यादव के गढ़ को गड़ही (गड्ढा) बना देंगे। राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और गुंडे-माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का बुलडोजर मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि योगी बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.