कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सपा की 34वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने उसके शासनकाल को लेकर सोशल मीडिया अभियान चलाने की तैयारी की है। भाजपा ने सपा शासनकाल से जुड़े 34 कथित 'स्कैंडल' को सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई है। पार्टी का यह अभियान बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दो दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाध्यक्षों और सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों को अभियान की जानकारी दी।

भाजपा की सोशल मीडिया रणनीति प्रदेश नेतृत्व की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो को पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। इसके बाद इन संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, सपा शासनकाल में रामभक्तों पर गोली चलाने, गेस्ट हाउस कांड, सरकारी नौकरियों में ...