सपा की सरकार मतलब अत्याचार ही अत्याचार : केशव मौर्य
प्रयागराज, अप्रैल 4 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। प्रयागराज का दो दिनी दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को लखनऊ रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में मीडिया के पूछे गए सवाल, 'अखिलेश यादव ने ग्रीन कॉरिडोर पर प्रश्न उठाया है', के जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता में रहते हुए अखिलेश यादव ने विकास नहीं किया। जिसके कारण 2017 में सत्ता से बेदखल हो गए। उसके बाद से बार-बार वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता समाजवादी पार्टी का चरित्र जानती है। उन्होंने कहा, जनता जब अखिलेश यादव की सरकार को याद करती है तो कांप उठती है। उस समय न महिलाएं सुरक्षित थीं न व्यापारी। पलायन की स्थिति बन गई थी। अराजकता का वातावरण था। दंगा प्रदेश बनकर खड़ा हो गया था। कुंभ व माघ मेले, कांवड़ यात्रा, अयोध्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.