सपा की सरकार बनी तो संभल दंगे के मुकदमे होंगे वापस, मुरादाबाद में शिवपाल का ऐलान
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर संभल में हुए दंगे से जुड़े मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक मुद्दों की राजनीति करने का आरोप लगाया। शिवपाल यादव बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुउन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को हवा दे रही है। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर सपा को सरकार बनाने का मौका देगी। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.