पीलीभीत, मार्च 24 -- पूरनपुर, संवाददाता। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू का यहां स्वागत किया गया। सछास के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी के आवास पर अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। ईद की मुबारकबाद के बीच भाईचारे, सौहार्द व एकता का संदेश दिया गया। क्षेत्र की जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान ने कहा कि सपा गरीब, किसान, नौजवान और कमजोर वर्ग की सच्ची आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि सपा की नीतियां सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली हैं। इस मौके पर मुजाहिद इस्लाम, फैसल खान, रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.