सपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा 8 अक्टूबर को
कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- कुशीनगर। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ समाजवादी पार्टी की जिले में वोट बचाओ-देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा 8 अक्तूबर को निकलेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने दी। उन्होंने कहा किे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच 2 से 8 अक्टूबर तक जिलेवार लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालकर मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पदयात्रा पार्टी कार्यालय से निकलकर जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट तक जाएगी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: सपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा आठ अक्तूबर को वहाँ संक्षिप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.