संभल, मई 3 -- समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष असगर अली असारी ने सभी पदाधिकारियों, बीएलए, जोन व सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम वोटर लिस्ट का अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर मिलान करें। शनिवार को बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और 2027 के प्रस्तावित मेनिफेस्टो की जानकारी दें। इसमें महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये और प्रत्येक घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा प्रमुख है। साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जो पदाधिकारी लगातार बैठकों की अनदेखी कर रहे हैं, उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सपा की घोषणाओं का सभाएं कर प्रचार-प्रसार करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.