लखनऊ, दिसम्बर 29 -- सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिला सभा ने एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से महिला का नकाब खींचने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसे देश की महिलाओं का अपमान बताया। घटना की निंदा करते हुए सभा की नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयानों का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं और बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं। किसी भी महिला का घूंघट और नकाब पर हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच नहीं हो सकती। सपा महिला सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग राष्ट्रपति से की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.