सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर हमला, लात-घूसों और लोहे की रॉड से पीटा
पड़ाव (चंदौली), मई 29 -- यूपी में समाजवादी पार्टी की चंदौली की महिला सभा की जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह घर में घुसकर जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर कुछ लोगों ने लात-घूंसों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिलाध्यक्ष को पहले राजकीय महिला अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिलाध्यक्ष ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी गार्गी पटेल सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं सूजाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.