देवरिया, मई 11 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित सपा के ब्लाक कार्यालय पर सपा कार्यकर्त्ताओ की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओ ने एक स्वर से पार्टी को मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन से जुटने का आह्वान किया गया।ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से गरीब, व्यापारी, किसान एवं नौजवान सब परेशान है। इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध चरम पर है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के शासन काल को याद करते हुए आशा भरी नजरों से पुनः अखिलेश की सरकार बनाने जा रही है। सपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश विकास के रूप में देश मे रोल माँडल बनेगा। इस दौरान हवलदार यादव, गोपी यादव, अखिलेश यादव, गोरख यादव, उदय प्रताप यादव,कमला यादव, ...