बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज विधानसभा में सपा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद रामप्रसाद चौधरी तथा सपा जिलाध्यक्ष व विधायक महेंद्र नाथ यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा की पिछली बड़ी जीत का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें तो वर्ष 2027 में सपा एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। सांसद ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना पर ...