बलिया, जुलाई 5 -- नवानगर। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर विधान सभा की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी की घटना से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई है। इस मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो भविष्य के लिए मिसाल बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: सपाइयों ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर इस मौके पर अनंत मिश्र, भीष्म यादव...