बलिया, मार्च 29 -- सहतवार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के एक मैरेज हॉल में रविवार को समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आठ अप्रैल को सहतवार में युवा संवाद सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार किया गया। वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर ही हूं । आजादी के बाद से अब तक जितने प्रधानमंत्री हुए है उनमें सबसे सबसे कमजोर प्रधानमंत्री वर्तमान में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। कहा कि जब से उनकी सरकार केंद्र में बनी है तब से लेकर आज तक उन्होंने सिर्फ आम जनमानस को लाइन में लगाने का ही कार्य किया है। वह चाहे नोटबंदी हो, गैस की किल्लत हो या फिर आम जनमानस के लिए राशन का वितरण हो सभी कामों के लिए उन्होंने सबको लाइन में लगवाया है, जिससे आम जनमानस में आक्रोश है। इस मौके पर ...