फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे पीडीए पंचायत कार्यक्रमों के तहत जगमोहन यादव प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में मोहल्ला कोटला में कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सिंह सागर ने की। सपा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एवं पूर्व एमएलसी डॉ.दिलीप यादव ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर हैष दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, सरकार से पीड़ित है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा युवा बेरोजगार है, यह छात्र विरोधी सरकार पीडीए के माध्यम से ही हटाने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के नाम पर होगी बिजली की ठगी: अखिलेश कार्यक्रम में सतेंद्र जैन सौली, छुट्टन भाई, केवी यादव, राजकुमार राठौर, डा.म...