सपा की जिला व राज्य कार्यकारिणी भंग
बांदा, मई 11 -- बांदा। समाजवादी पार्टी में आपसी खींचतान चल रही है। जिसका संज्ञान आलाकमान ने लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बांदा की जिला और राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी है। कार्रवाई का यह निर्णय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया गया है। कार्रवाई की वजह गुटबाजी, अंतर्कलह और आपसी खींचतान बताई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिलाध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी, सपा की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यगण, समस्त प्रकोष्ठों की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए गए हैं। पत्र जारी होते ही जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- सपा बांदा जिलाध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ भंग पार्टी नेताओं का कहना है कि काफी समय से संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.