सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 26 उपाध्यक्ष और 40 सचिव बनाए
बिजनौर, सितम्बर 11 -- सपा ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष हनी फैसल और जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। दावा किया कि कार्यकारिणी में सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी हाईकमान के अनुमोदन के साथ-साथ सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पार्टी नेताओं से सुझाव लिए गए। सभी स्तरों से प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी में 26 उपाध्यक्ष और 40 सचिव बनाए गए हैं।चिराग सेठी को जिला कोषाध्यक्ष, अहमद खिजर खान को जिला मीडिया प्रभारी तथा अखला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.