लखनऊ, अक्टूबर 8 -- -अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा सांसद जिताने के सपने चूर-चूर, भाजपा के आठ प्रत्याशी जीतेंगे : केशव मौर्य -राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य -जनता ने मन बना लिया, पूरी तरह भाजपा के साथ है उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ, विशेष संवाददाता

राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में भाजपा की जीत का दावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है की सपा की गुंडागर्दी, माफियागिरी और परिवारवाद अब जनता को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अधिकांश सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रही है। राज्यसभा चुनाव के परिणाम और विधान परिषद चुनाव के आने वाले परिणाम इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता का आशीर्...