सपा का हरदोई की सात विधानसभा सीटों पर जीत का दावा
हरदोई, सितम्बर 13 -- बिलग्राम, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को बिलग्राम में सपा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और हरदोई जिले की आठ में से सात विधानसभा सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। राजेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि सपा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ लगातार जनसंपर्क कर चुनाव की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि जेन-जी और जेन-अल्फा समेत युवा वर्ग सरकार से नाराज है। पूर्व मंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.