नई दिल्ली, जुलाई 17 -- यूपी में सपा-कांग्रेस का साथ कितना लंबा चलेगा, कह पाना मुश्किल है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बाद यूपी कांग्रेस के नये प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को लेकर नए संकेत दे दिए हैं। गौतम के बयान से सपा-कांग्रेस को लेकर उठ रहे सवालों को और बल मिला है। गौतम अपने यूपी प्रवास के दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं संग बैठक कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश में नेताओं के बयान से सपा-कांग्रेस की दोस्ती दोराहे पर आ खड़ी हुई है। दोनों दलों का साथ बरकरार रहने या छूटने का ...