बरेली, अक्टूबर 13 -- बरेली क्लब मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा को शिक्षकों से कोई लेना देना नहीं। सपा और शिक्षा नदी के दो छोर है। चयन बोर्ड में सपा ने अपने परिजनों को रखा। कोई सोचता था कि शाहजहापुर में यूनिवर्सिटी बनेगी। भदोही, कुशीनगर में भी यूनिवर्सिटी दी है। सपा अपने समय में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पालती थी। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन के बाद वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज के बाद अब वन डिस्ट्रिक्ट वन यूनिवर्सिटी देंगे। बरेली क्लब मैदान पर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा पर खूब निशाना साधा। यह भी पढ़ें- Bareily News: सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना कहा कि सपा का रिश्ता गुंडे, शोहदे , माफिया से होगा। उनका रिश्ता किसी सभ्य आदमी स...