बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं,/मूसाझाग। गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर मूसाझाग क्षेत्र में गांव तुगलापुर के पास सड़क हादसा हो गया। बिनावर क्षेत्र के गांव बामियान निवासी झबीनाथ की पत्नी सावित्री 45 वर्ष अपने बेटा प्रताप 23 वर्ष के साथ बदायूं शहर के लिए आ रही थीं। तिगुलापुर के पास नई सड़क पर गंगा एक्सप्रेस वे की ओर से आ रही सपा का झंड़ा लगी स्कार्पियों ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक को गाड़ी में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। हादसा होने से हड़कप मच गया और चीखपुकार मच गई। आसपास की भीड़ पहुंच गई और गाड़ी से बाइक सवार प्रताप को घायल अवस्था में निकाला। गाड़ी में फंसे सावित्री के शव को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.