गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ डीआईजी, डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि सौंपेगा। प्रतिनिधि मंडल में सदर विधायक जै किशन साहू, पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा, राष्ट्रीय समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष सीमा राजभर और महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा शामिल हैं। इससे पहले, डेलिगेशन ने गाजीपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन इसके बाद, पुलिस और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सभी सदस्य कटार...