कन्नौज, दिसम्बर 31 -- कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायत लिलुइया में बीएलओ पर धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप लगाया कि बीएलओ ने कथित रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए मतदाता सूची में १८ वर्ष से कम आयु वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर दिए। सपा ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि बीएलओ ने अपने रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर वोटर लिस्ट में गलत लोगों के नाम शामिल किए हैं। मतदाता सूची में एक ही व्यक्तियों व महिलाओं का मतदाता सूची में दो से अधिक बार नाम अंकित किया गया है। ग्राम के बाहर के व्यक्तियों के गलत तरीके से वोट बनवाए गए हैं। आरोप लगाया कि जीवित व्यक्तियों को मृत दिखाकर वोट काटे गए हैं। सपा ने मांग रखी कि वोटर लिस्ट की जांच कराकर फर्जी तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.