अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर। आरक्षण घोटाला, पेपर लीक, डीजल, पेट्रोल, गैस एवं महंगाई समेत कई मुद्दों पर सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित आम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष सपा व्यापक प्रदर्शन करेगी। धरना-प्रदर्शन के उपरान्त राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देकर कार्रवाई की मांग करेगी। प्रवक्ता राजितराम यादव ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, सदस्य विधान परिषद/पूर्व विधान परिषद सदस्य/जिला कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावां ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख, सदस्य जिला पंचायत/पूर्व जिला पंचायत सदस्यों को भी बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने प्रदर्शन किया, होर्डिंग्स लगाने वालों प...