सपा का अल्टीमेटम शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी। बनारस की सड़कों पर केवल छोटे और गरीब दुकानदारों के पेट पर लात मारने की दोहरीनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और नैतिक माहौल के नाम पर प्रशासन की 'चुनिंदा कार्रवाई' के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को सपा नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम (नागरिक आपूर्ति) अमित कुमार मालवीय को सौंपा। सपा नेता जीशान अंसारी ने कहा कि महापौर का स्वच्छता को लेकर लिया गया फैसला तब तक एक ढोंग और अधूरा कदम है, जब तक इसमें शहर के बीचों-बीच जहर उगल रहे शराब के ठेकों और बार को शामिल नहीं किया जाता। समाजवादी विचारधारा समाज के हर वर्ग के कल्याण और एक भयमुक्त, स्वस्थ वातावरण की पक्षधर है। हमारी मांग है कि शहर के भीतर चल रही सभी देशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.