लखनऊ, अगस्त 8 -- विधानसभा चुनाव से पहले पंडित वोट बैंक को लेकर राजनीतिक दलों के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे लेकर सपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सपा का पीडीए में 'पी' का मतलब पंडित बताना राजनीति छलावा है। यह भी पढ़ें- अखिलेश ने 'पी' से 'पंडित' क्यों किया? मायावती का नया दावा; सपा पर बोला बड़ा हमलाराजनीतिक हमले मायावती ने शनिवार को एक्स पर लिखते हुए कहा कि सपा राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है। सपा ने अपने कथित पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित, अक्लियत में पहले 'पी' से "पिछड़े' प्रचारित किया, बसपा से ब्राह्मण समाज को जुड़ता देख अब 'पी' पंडित कर दिया है। बसपा द्वारा ब्राह्मण समाज का उम्मीदवार बनाए जाने से सपा ने विचलित होकर ऐसा किया है। ऐसे छल व छलावे की राजनीति से किसी व्यक...