भदोही, मार्च 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व समाजवादी विचार धनी शिवदयाल चौरसिया की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। उनके बताए पथ पर चलने का सपाजनों ने संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा और देश के पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे शिवदयाल चौरसिया का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका 67 पेज का असहमति नोट ही आगे चलकर मंडल कमीशन की रिपोर्ट तैयार करने की बुनियाद बना। राज्य सभा के सदस्य रहे चौरसिया जी अंतिम सांस तक न्यायालय से लेकर सड़क तक वंचित तबके के हकों की लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, सुनील यादव, विमल मिश्र व जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.