बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की श्रद्धा के साथ जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया गया। उनके चित्र पर पुष्पार्पित करते हुए जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक थे। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को लेकर जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को सेक्टर में विभाजित किया। प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, राजपाल शर्मा, नगेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी राकेश, रवि बैसला, इस्लाम प्रधान, चिराग चौधरी, कविता गिरि, एडवोकेट इरफान राणा, कृष्णपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.