औरैया, मार्च 26 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में गुरुवार को महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलिंग युद्ध के भीषण नरसंहार को देखकर उनका हृदय द्रवित हो गया था, जिसके बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई और आज उन्हें महान चक्रवर्ती सम्राट के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक मदन गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम बाब...