सपा कार्यालय में मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती
शामली, जुलाई 30 -- शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बुधवार को शामली बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा, जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन, राहुल सैनी, हरेंद्र जावला, अभिषेक शर्मा, सुनील चंद्रा, नीरज चांदेल, रजत चंद्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.