सपा कार्यालय में मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती, रामगोपाल यादव का जन्मदिन भी मनाया
औरैया, जून 29 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके त्याग, दान और राष्ट्र सेवा में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि दानवीर भामाशाह केवल महाराणा प्रताप के मंत्री और सलाहकार ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने राज्य के आर्थिक संकट के समय अपनी संपूर्ण संपत्ति महाराणा प्रताप को समर्पित कर इतिहास रच दिया। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस उन्होंने कहा कि यह संपत्ति इतनी थी कि 25 हजार सैनिकों का 12 वर्षों तक खर्च चलाया जा सकता था। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.