उन्नाव, जनवरी 22 -- उन्नाव। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र की 16 वीं पुण्यतिथि सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में मनाई गई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया, अपने कार्यों से वह छोटे लोहिया के नाम से विख्यात हुए। पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र प्रखर समाजवादी नेता थे। उन्होंने मुलायम सिंह के साथ समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। इस मौके पर मो. इस्माईल प्रभा यादव, मंजीत यादव, सीके त्रिपाठी, साधु यादव, सुनील अवस्थी, मो. आरिफ सानू, छोटेलाल भारती, पंकज लोधी आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.