शाहजहांपुर, मई 2 -- समाजवादी पार्टी के कुलदीप सिंह भुल्लर आयोजित सामाजिक न्याय यात्रा एवं पीडीए पंचायत के तहत जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे। जिला कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भुल्लर का फूलमालाओं एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह भुल्लर ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सरदार हरभजन सिंह दुआ, नीरज मिश्रा, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुम...