मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- चक्कर की मिलक स्थित सपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा नेता बाबा साहेब के पोस्टर को हाथों में लिए नजर आए। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने मौजूद लोगों को बाबा साहेब के विचारों को आत्मा सात करने की बात कही। उन्होंने देश के संविधान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस दौरान जिला महासचिव फुरकान अली, महेंद्र कुमार, प्रेम बाबू बाल्मिक, पूर्व कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, धर्मेंद्र यादव, विजय वीर यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की मनाई जयंती यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के चित्र पर चढ़ाए फूल यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट सभागार में मनाई गयी डॉ. आंबेडकर की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...