शामली, अगस्त 25 -- शामली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बीपी मंडल) की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े, दलित एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वंचित समाज के अधिकारों और सामाजिक समानता की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना ही बीपी मंडल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- जयंती पर बीपी मंडल को किया नमन इस दौरान समाजवा...