सोनभद्र, मार्च 13 -- सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि स्व. शिवदयाल चौरसिया समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने और गरीबों की आवाज उठाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, दीपक केसरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.