प्रयागराज, जून 26 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरुण भारतीय ने पिछले दिनों मेजा में हुए तिहरे हत्याकांड व प्रदेश में दलितों पर हो रही घटनाओं को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा। सिविल लाइंस के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव दलितों और पिछड़ों की बात करते हैं, लेकिन उन्हीं के लोग इन पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रहे हैं। मेजा में हुआ तिहरा हत्याकांड इसका एक उदाहरण है। शुक्रवार को कुकुरकटवा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही न्याय की लड़ाई में उनके साथ रहने को कहा। यह भी पढ़ें- पीड़ितों से मिले लोजपा सांसद, दी आर्थिक सहायता अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जिस प्रकार से खुद को जांच से अलग रख...