सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस से धक्का-मुक्की
मेरठ, अक्टूबर 4 -- कमिश्नरी चौराहे पर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिसके दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। सपा नेता प्रदीप कसाना अपने समर्थकों के साथ कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही।बताया यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग गया कि शनिवार को भी पुलिस ने सपा नेता प्रदीप कसाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.