सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पूरनपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार को सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि एसआईआर के बहाने देश के करोड़ों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान के पक्ष में आवाज उठाने वाले सभी लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की। इस दौरान पापू शाह, अरशद खान, मिर्जा, नाहिर राजा बरकाती, वपन अहमद, राजा भैया, रोहित यादव, आदर्श पांडेय, अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर भड़के सपाई यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सपा ने पैदल मार्च कर अखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.